May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में क्षेत्र में लगातार चार दिन से हुई बरसात के बाद आज सुबह 4 बजे से 8 बजे तक नागरिकों ने धुंध देखी। भादवा के माह में सर्दियों की धुंध नजर आई जो कौतुहल भरा भी रहा। मौसम का मिजाज बदला हुआ सा लगा और शरद ऋतु के आगमन की सूचना सी नजर आई। हालांकि अधिक बरसात के कारण हवा में नमी अधिक है और इस कारण मौसम में धुंध नजर आई है। सुबह 8 बजे बाद तेज धूप रही परन्तु दिनभर बादल भी छाए रहें और शाम सुहानी हो गई है। हमारे क्षेत्र में अधिक बरसात से मकान, सड़कें, रास्तों को तो खासा नुकसान हुआ ही है साथ ही खेतों में खड़ी फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। कई खेतों में फसलें बौछार से पछाड़ खाकर गिर गई है। कई खेतों में पका हुआ बाजरा भी खराब हो गया है। नरमा उगाने वाले किसानों को भी खासा नुकसान झेलना पड़ेगा। किसान मालाराम सारस्वत ने बताया कि सिंचित ग्वार की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। आज ग्रामीण राहत कार्यों में जुटें हुए है और छाए बादलों से उनके मन भी आंशकित है। मौसम विभाग ने आज उदयपुर संभाग में येलो अलर्ट भी जारी किया है और आगामी एक हफ्ते तक राजस्थान में मानसून से बरसात की संभावना बताई है। नीचे दिए फोटो में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ आप भी देखें क्षेत्र में बरसात के अनोखे रंग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह 7.30 बजे तक धुंध छाए रहने से ग्रामीणों में रह कौतूहल। ( फोटो-बेगाराम लुखा)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण इलाकों में खेतों के रास्ते छाया रहा कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर में खेतों में छाई रही धुंध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर टोल पर आज सुबह हाइवे लिपटा रहा कोहरे में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में सुबह 8 बजे तक नजर आया धुंध का ये नजारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कई खेतों में बाजरा पछाड़ खाकर गिर गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरजनसर लाखनसर मार्ग से पानी निकलवाते सरपंच ओमप्रकाश शर्मा सहित ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में राहत कार्यों में जुटें है ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में जारी है राहत कार्य।