






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज सभी युवा स्वयंसेवक किसी न किसी संगठन से जुड़ कर रीट परीक्षा के लिए यहां आने वाले परीक्षार्थियों की तिमारदारी करने में जुटें है जो हमारे क्षेत्र की पहचान भी है। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवा क्षेत्र के समाजसेवी बृजलाल तावणियां की सहायता से रविवार को सभी सेंटरों के बाहर दो पारी में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के दौरान सभी अभ्यर्थियों के लिए चाय व अल्पाहार की व्यवस्था करेंगे। इस दौरान पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, रामसिंह जागीरदार, राज सारस्वत, ओमसिंह राजपुरोहित, प्रवीण गुसाईं, किशन पुरी, अरुण सिखवाल, किशन पुरी, योगेश सारस्वत, विजयसिंह भाटी, विजयसिंह राजपुरोहित, भवानीसिंह, गोपाल कायल, कपिल मोट, योगेश पारीक, अहमद, भैरूंसिंह अपनी सेवाएं देंगे। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार भी घूमचक्कर व बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की मदद कर रहें है और उन्हें सेंटर सहित रहने खाने की व्यवस्था की पूरी जानकारी दें रहें है। आड़सर बास के श्रीराम भवन में अभ्यर्थियों का पहुंचना जारी है और पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा यहां स्वयं उनका स्वागत कर रहें है। यहां अभ्यर्थियों को आते ही भोजन करवाया गया व पढ़ने के लिए कमरे दिए गए है व शांतिव्यवस्था का भी ध्यान रखा जा रहा है।





