






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ शहर की सरकार के रूप में नगरपालिका में मनोनीत पार्षदों के रूप में राजनैतिक नियुक्ति शनिवार को की गई है। जारी सूची के अनुसार वार्ड 7 के कांग्रेसी प्रत्याशी रजनीकांत की पत्नी रेणु देवी वाल्मिकी, वार्ड 33 में कांग्रेसी प्रत्याशी रहे मनोज कुमार नाई को, वार्ड 36 में कांग्रेसी प्रत्याशी प्रहलाद सोनी को, दिवंगत कांग्रेसी नेता सत्यनारायण बासनीवाल के पुत्र रमेश कुमार बासनीवाल को एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता वार्ड 9 निवासी मूंशी चेजारा एवं हनुमान मेघवाल को मनोनीत पार्षद बनाया गया है। मनोनीत पार्षदों की नियुक्तियां कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अनुशंषा पर हुई है।



