May 21, 2026
6

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितबंर 2021। रीट में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में परीक्षार्थी आज सुबह ही निजी वाहनों से पहुंचे। परीक्षा सेंटरों के बाहर रौनक और रोचक नजारें नजर आएं जो टाइम्स की टीम ने पाठकों ने लिए सहज कर लाई है। परीक्षा सेंटर के बाहर लोगों के घरों की चौकी पर आराम करते परिजन नजर आए तो कहीं गाड़ी में ही सो कर समय बिताते दिखे। कहीं चाय की थड़ी पर बैठ कर डोटासरा से लेकर परीक्षा व्यवस्था पर चर्चाएं हुई तो कहीं सेंटर इतनी दूर देने पर बातें की गई। कहीं पेड़ की छाया ढूंढ कर सुस्ता रहें पिता पति भाई नजर आएं तो कहीं किसी मकान की छाया में राहत की सांस ली गई। बता देवें महिला परीक्षार्थियों के साथ उनके परिजन भी दूर दूर से आए। पानीपत से अंजली आज सुबह परिवार के साथ परीक्षा देने पहुंची और लेवल सैंकड होने के कारण दिन भर गाड़ी में ही समय बिताया। श्रीबालाजी से बहू को परीक्षा दिलवाने आई चंपा देवी पोती को लेकर छांव में बैठी रही। बीकानेर से 6 माह का चित्रांश अपनी बहन मनस्वी के साथ मामा को लेकर मां श्यामलता को परीक्षा दिलवाने आया। परीक्षा के दौरान मामा चित्रांश को झुलाते रहें व कभी सेरेलक खिलाया तो कभी पानी पिलाया। चुरू के गांव कावड़सर से केवल 40 दिनों के बच्चे को साथ लेकर उसके पापा दिन भर सेसोमूं गर्ल्स कालेज के सामने कीकरों की छांव में उसे बहलाते रहे। कोलायत से दूसरी पारी में परीक्षा देने सुमनलता पिता के साथ सेंटर पर करीब 10.30 बजे पहुंची व यहीं छांव तलाश कर समय बिताया। चुरू से विनोद कुमार अपनी पुत्री किरण को परीक्षा दिलवाने आज सुबह पहुंचे और कहीं बैठने को स्थान नहीं मिलने पर एक छोटे से किकर की छांव में बैठ कर समय बिताया। ऐसे सैंकड़ो लोग आज दूर दूर से शहर में आए और परीक्षा देकर लौट गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 40 दिन के बच्चे को निमोनिया, हाथ में कैनुला लगा हुआ लेकिन पिता ने संभाला परीक्षा केन्द्र के बाहर, चूरू से आई महिला अभ्यर्थी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चूरू से विनोद कुमार अपनी पुत्री किरण को परीक्षा दिलवाने आये, दिन भर बिताया किकर की छांव में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। कोलायत से आए पिता पुत्री ने दूसरी पारी में परीक्षा देने के लिए किया इंतजार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर की श्यामलता के थे दोनों लेवल के पेपर, 6 माह का चित्रांश बहन मनस्वी ओर मामा के साथ परीक्षा दिलवाने आया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीबालाजी से चम्पादेवी अपनी बहू ओर पोती को को लेकर परीक्षा दिलवाने आई, बहु ने दिया पेपर, सास ने परीक्षा केन्द्र के बाहर खिलाया पोती को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरियाणा के पानीपत से आई अंजली परिवार के साथ। सुबह से खड़े रहे और दूसरी पारी में परीक्षा देने के लिए।