May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितम्बर 2021। प्रख्यात भजन गायक एवं नाथ सम्प्रदाय के पूर्णनाथजी आश्रम, लक्ष्मणगढ़ के संत बाबा विकासनाथजी का सानिध्य रविवार को श्रीडूंगरगढ़ को मिला। एक निजी दौरे में आए बाबा ने बिग्गाबास में पुरूषोतम सारस्वत के आवास पर विश्राम किया एवं इस दौरान उनके श्रृद्धालूओं ने दर्शन कर आर्शीवाद लिया। बाबा ने समाजहित में जीवन जीने को ही गृहस्थ की तपस्या बताया एवं धर्म, राष्ट्र एवं समाज के हित में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। इस मौके पर भाजपा शहर मंडल महामंत्री प्रदीप जोशी, अमित पारीक, रामवतार पांडिया आदि ने बाबा का अभिनंदन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ आने पर बाबा विकासनाथ महाराज के दर्शन किए श्रृद्धालूओं ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा विकासनाथ महाराज ने दी धर्म एवं राष्ट्र सेवा में जीने की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा शहर मंडल महामंत्री प्रदीप जोशी ने लिया बाबा का आर्शीवाद।