May 19, 2026
ptrkaar

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 1 दिसम्बर 2019। अणुव्रत समिति तोलियासर व गौ सेवा एवं चिकित्सा मिशन ने बीकानेर के प्रखर पत्रकार बृज मोहन का सम्मान किया। समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि बृज मोहन ने जिले में निष्पक्ष पत्रकारिता के कीर्तिमान गढे है। सत्यता व सरलता के लिए इनकी मिसाल दी जा सकती है। बृज मोहन ने कहा कि पत्रकार समाज में चेतना लाने का साधन है और पत्रकारिता उसका साध्य है। इनका उद्देश्य आदर्श समाज की स्थापना है। आज समाज में समानता के अधिकार पर बात हो रही है और पत्रकारिता इसे लागू करवाने का सबसे अच्छा माध्यम बन सकता है। आज समाज में पत्रकारिता के लिए सम्मान का भाव है और ये पत्रकारों की नैतिक जिम्मेदारी है कि ये सम्मान ना केवल बना रहे वरन् बढता भी रहे।