May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितबंर 2021। बुधवार को विश्व ह्रदय दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र प्रभारी डॉ. एस.के. बिहाणी ने क्षेत्र के नागरिकों से धुम्रपान नहीं करने व स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हुए अपने ह्रदय को स्वस्थ रखने की सलाह दी है। बिहाणी ने कहा कि नियमित कसरत जीवन में अपनाएं व तम्बाकू का सेवन नहीं करें। इस दौरान आयोजित शिविर में ह्रदय जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया व ओपीडी में आए मरीजों को ह्रदय रोगों के प्रति जागरूक करते हुए उनकी जांच की गई। शिविर में 55 मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया तथा सभी आशाओं व एएनएम, सीएचए को सभी वार्डों में घर घर जाकर ह्रदय संबंधी बीमारियों के प्रति नागरिकों को जागरूक की जिम्मेदारी सौंपी गई। शिविर आयोजक काउन्सलर मदन मीणा, डीईओ मोहम्मद अनवर खान ने सभी का आभार प्रकट किया।