May 20, 2026
IMG_20210916_075454

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितबंर 2021। अगर कल 1 अक्टूबर से आप रेलयात्रा पर कहीं जा रहें है तो ट्रेनों के रवाना होने व पहुंचने का समय एक बार जांच लेवें क्योंकि रेलवे कल से 46 ट्रेनों की समय सारणी बदल रहा है। बता देवें कोरोना संक्रमण के दो साल बाद ट्रेनों का नया टाइम टेबल लागू करने जा रहा है। इससे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र भी प्रभावित होगा व यहां से गुजरने वाली हिसार-कोयम्बटूर व कोयम्बटूर-हिसार, सिकंदराबाद-हिसार व हिसार-सिकंदराबाद, बांद्रा-हिसार व हिसार-बांद्रा का समय भी परिवर्तन हुआ है।