






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2021। क्षेत्र में आज गांव मोमासर में “प्रशासन गांवो के संग” शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भव्य पंडाल में शिविर प्रारम्भ हो गया है और शिविर में पहली बड़ी मांग ग्रामीणों ने गांव के राउमावि में विज्ञान संकाय खोलने की रखी है। जिला परिषद सदस्य रजनी कमलिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, पूर्व सरपंच जेठाराम भांमू की अगुवाई में किशनाराम खिलेरी, खेताराम सियाग, खियाराम भाम्भू, छगनलाल नाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी को ज्ञापन दिया व मोमासर सहित आस पास के गांवो के सैंकड़ो विद्यार्थियों को राहत देने की बात कही है। कमलिया ने बताया कि राउमावि मोमासर में 600 से अधिक व ईचरज देवी पटावरी राबाउमावि में 750 से अधिक और दोनों ही विद्यालय में विज्ञान संकाय नहीं है जिससे छात्र छात्राओं को आगे पढ़ाई के लिए श्रीडूंगरगढ़ या अन्यत्र जाना पड़ता है जिससे कई छात्राओं को विज्ञान संकाय से वंचित रहकर पढ़ाई करनी पड़ती है। शिविर में विकास अधिकारी, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, सरपंच सरिता देवी संचेती, उपसरपंच जुगराज संचेती सहित पंच व ग्रामीण मौजूद है। सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित है परन्तु राजस्व विभाग के कार्मिक अवकाश पर होने के कारण शिविर के प्रति ग्रामीणों में उत्साह कम हो रहा है।







