May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2021। माहेश्वरी युवा संगठन श्रीडूंगरगढ़ में अध्यक्ष पद का ताज गयाप्रसाद लखोटिया के सर पहनाया गया है व मंत्री पद पर अमित करवा को चुना गया है। चुनाव अधिकारी नारायण कलाणी ने बताया कि संगठन की आमसभा रविवार को महेश भवन, बिगाबास, में रखी गई थी। जिसमें उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के मंत्री किसनलाल लोहिया, प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष संजय करनाणी, बीकानेर जिला सभा के उपाध्यक्ष रामचंद्र राठी, बीकानेर शहर सभा के कोषाध्यक्ष कपिल लढा, श्रीडूगरगढ शहर सभा के अध्यक्ष श्री भगवान चाडक एवं मंत्री नारायण कलाणी के सानिध्य में सर्व सम्मति से चुनाव सम्पन्न हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री को कार्यकारिणी के गठन का दायित्व सौंपा गया। बड़ी संख्या में समाज के युवाओं ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया व सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होने पर अध्यक्ष व मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज में युवा शक्ति को सकारात्मक कार्यों की ओर उन्मुख करने का प्रयास कर समाज हित में जोड़ने की बात कही।