May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्रिकेट बुकी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही बुधवार रात को की गई है। पुलिस द्वारा अपने मुखबिरी के सहारे एक सरकारी कर्मचारी सहित तीन जनो को चलती कार में नेशनल हाईवे पर बुकी चलाते हुए गिरफ्तार किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कांस्टेबल श्रीराम, राजवीर, गोरखाराम की आसूचना पर जाल बिछाया गया और क्षेत्र में लंबे समय से हाइवे पर चलती कार में बुकी चलाने के आरोपियों को पकड़ा गया है। कार्यवाही में श्रीडूंगरगढ़ ग्रामीण डाक सेवा में कार्यरत सरकारी कार्मिक दिनेश कुमार मीणा, श्याम सुंदर तावनिया ओर जितेंद्र नाई को गिरफ्तार करते हुए आरोपियों की ओमनी वेन कार, 7 मोबाइल, एक लेपटॉप जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि लैपटॉप में पिछले लंबे समय से किये गए मैचों पर सट्टे का हिसाब मिला है। आरोपियों ने प्रथम पूछताछ में बुधवार रात को आईपीएल के हैदराबाद वर्सेज बेंगलोर के मैच पर सरदारशहर के बड़े सटोरिये से लाइन लेकर बुकी चलाना स्वीकार किया है।