May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2021। क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अवैध शराब सबंधी अपराधों में लगातार संलिप्त रहने वाले अपराधियों के खिलाफ़ कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा पहले जहां तंवर होटल के पास जाकिर कलाल के खिलाफ अवैध शराब की कार्यवाही की गई वही गुरुवार अल सुबह श्रीडूंगरगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर शिवलाल जाखड़ के खिलाफ कार्यवाही की गई है।

आबकारी विभाग के पीओ बजरंग सिंह की अगुवाई में आबकारी टीम ने मुखबिरी के आधार पर गांव बिग्गाबास रामसरा में दबिश दी और गांव में गोगामेड़ी के पास बोलेरो कैम्पर जब्त की ओर उसमे से चार कार्टूनों में भरी हुई 192 पव्वे अवैध देशी शराब और 2 कार्टूनों में भरे 96 पव्वे रायल वोदका को भी जब्त किया गया है। शराब का अवैध परिवहन करते हुए रामसरा के ही निवासी शिवलाल जाखड़ को गिरफ्तार किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अवैध शराब के साथ पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर।