May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टुबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के उत्साही युवाओं ने गुरूवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखे। गुरूवार को नरेन्द्र मोदी द्वारा पहले गुजरात के मुख्यमंत्री एवं बाद में देश के प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राइम मिनिस्टर ऑफिस दिल्ली अपने हाथों से लिखे पोस्टकार्ड भेजे गए। युवा कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधान सेवक के बारे में अपनी भावनाएं पोस्ट कार्ड पर उकेरी।

इस दौरान बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत, मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद प्रजापत, मंडल प्रवासी राकेश कस्वां, मंडल महामंत्री महेश राजोतिया, मंडल महामंत्री प्रदीप जोशी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणीयाँ, मंडल उपाध्यक्ष प्रिशु स्वामी, शक्ति केंद्र संयोजक महेंद्र राजपूत, राज शर्मा,बूथ अध्यक्ष गजानन्द सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड भेजें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पोस्टकार्ड लिखते भाजपा यूवा कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पोस्टकार्ड लिखते भाजपा यूवा कार्यकर्ता।