






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टुबर 2021। रीट परीक्षा में राज्य सरकार के बडे नेताओं की शह पर जम कर भ्रष्टाचार हुआ है और पूरे राज्य के परीक्षार्थियों के साथ अन्याय हुआ है। इन परीक्षार्थियों को उनका हक दिलवाने के लिए भाजयुमो पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रहा है। आगामी 11 अक्टुबर को श्रीडूंगरगढ़ से भी भाजयूमो के कार्यकर्ता बीकानेर जाएंगें एवं जिला स्तर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में भाग लेगें। क्षेत्र के अधिकाधिक युवाओं के बीकानेर पहुंचने का आह्वान करने के लिए भाजयुमो के प्रदेश मंत्री रजनीश कस्वां, जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर और अमृत महोत्सव युवा प्रदेश संयोजक भवानी पाईवाल श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें।
यहां भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, मण्डल महामन्त्री महेश राजोतिया, हेमराज बरडिया ने तीनों का अभिनंदन किया। भाजयुमो देहात जिलाउपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणीयाँ की अध्यक्षता में युवा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई एवं रामदेव भादू, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, महेन्द्र सिंह, पवन स्वामी, गौरीशंकर स्वामी, नन्दू गोदारा, चाँदरतन घोटिया, भवानी सिंह, रामा चौधरी, किसन पूरी, सुखवीर भार्गव, पवन बारूपाल सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजुद रहे। सभी ने 11 अक्टुबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बीकानेर पहुंचने का संकल्प लिया।




