May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2021। शराब के कारण क्षेत्र में अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और शनिवार रात एक व्यक्ति को इसी शराब के नशे के कारण हवालात की हवा खानी पड़ी गई है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि शनिवार रात को गांव जैसलसर में नोरंगलाल पुत्र बजरंगलाल जाट शराब के नशे में गांव के ही शिवलाल मेघवाल के घर मे घुस गया। इस पर पुलिस बल को मौके पर भेजा गया और समझाइश की गई। लेकिन आरोपी आग बबूला हो गया और लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गया तो पुलिस ने धारा 151 के तहत आरोपी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।