May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में ऐतिहासिक खेल आयोजन के रूप में आगामी 8 से 11 नवम्बर तक होने वाले महेश खेल महोत्सव की तैयारियों में कार्यकर्ता जुटे हुए है। इस महोत्सव में माहेश्वरी समाज के अखिल भारतीय स्तर के वॉलीबॉल, कैरम, एवं शतरंज के खिलाड़ी भाग लेगें एवं शहर में एक यादगार आयोजन किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वाधान में होने वाले इस महोत्सव के संयोजक ओमप्रकाश राठी ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए चम्पालाल झंवर एवं राधेश्याम तापड़िया को सह संयोजक एवं शिवभगवान मूंधड़ा को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। दिपावली के बाद होने वाली इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में कस्बे के प्रवासी नागरिक भी देश भर से आने वाले मेहमानों की मेजबानी करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगें एवं पूरे शहर में मेले का सा माहौल होगा। कस्बे के माहेश्वरी समाज के सभी प्रवासी इस बहाने गांव की मिट्टी से अपने जुड़ाव को महसूस करेगें।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, आपराधिक, सांस्कृतिक खबरों के लिए जुड़े आज ही श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।