May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2021। मंगलवार को क्षेत्र में 17 जगहो पर कोरोना से बचाव का टीकाकरण किया जाएगा। इनमे से श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी ओर कालुबास यूपीएचसी में कोविशिल्ड ओर कोवेक्सिन दोनो की पहली और दूसरी डोज उपलब्ध रहेगी। वही आडसर, तोलियासर, शेरूणा में केवल कोवेक्सिन की दोनो डोज, सुरजनसर, लिखमादेसर, बिग्गा, रिड़ी, ऊपनी बापेउ, सांवतसर, देराजसर, पुन्दलसर, समंदसर ओर लौड़ेरा में केवल कोविशिल्ड के दोनो डोज उपलब्ध रहेगें। इन जगहों पर इच्छुक नागरिक अपना टीकाकरण करवा सकेंगे।