






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2021। नवरात्र के सांस्कृतिक व आध्यामिक महत्व के कारण क्षेत्र के घर घर में उत्साह से ये पर्व मनाया जा रहा है। आज करणी जन्मोत्सव पर कस्बे के मोमासर बास में श्रीकरणी युवा संगठन के युवा विशेष तैयारियों में जुटें है। यहां वार्ड नंबर 9 के श्रीकरणी चौक पर 251 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। कन्या भोज व उन्हें दान दक्षिणा देने के साथ ही आज शाम से भव्य रात्रि जागरण का आयोजन भी होगा। श्रीकरणी युवा संगठन एवं मोमासर बास के निवासियों द्वारा सम्पन्न किए जा रहें इस आयोजन में भजन गायक नारायण कलानी एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। वहीं कस्बे में घास मंडी रोड स्थित श्याम धोरा में माता की नौ दिन अखंड ज्योत जलाई गई है। श्याम धोरा समिति व सांवरिया सेठ गौसेवा समिति के प्रहलादराय दर्जी ने बताया कि नवमी को कन्या पूजन का आयोजन भी होगा। मंदिर में श्याम दरबार के साथ राधा कृष्ण, राम दरबार व शिवालय में विशेष पूजा आरती की जा रही है। दर्जी ने बताया कि आगामी वर्षों में यहां माता के भव्य मंदिर का निर्माण भी किया जाएगा।





