






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2021। लंबे समय से अपने कामों के लिए भटक रहे ग्रामीणों के लिए प्रशासन गांवों के संग व प्रशासन शहरों के संग अभियान सम्बल बन रहे है। शनिवार को क्षेत्र के गांव बेनीसर एवं जैतासर में शिविर आयोजित किए गए व इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों ने मौजूद रह कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया। गांव बेनिसर में शिविर प्रभारी डॉ. दिव्या के प्रतिनिधित्व में राजस्व विभाग द्वारा रिकॉर्ड लंबीत कार्यो का निस्तारण किया गया। कैम्प के दौरान 24 खातों का आपसी सहमति से विभाजन किया गया। खाता विभाजन के लिए वर्षों से विभिन्न जगहों पर चक्कर काट रहे दिव्यांग अनोपचन्द को न्याय मिला एवं आपसी सहमति से उसका खाता विभाजन करवाते हुए राहत दी गई। इसके अलावा 272 नामान्तकरण, 259 शुद्धिकरण भी किए गए। इन शिविरों के दौरान कृषि विभाग के सहायक निदेशक रामकिशोर मेहरा, सहायक कृषि अधिकारी श्री रमेश भाम्भू ने किसान भागूराम एवं हुणताराम मेघवाल को थ्रेसर अनुदान हेतू प्रशासनिक स्वीकृतियां मौके पर ही जारी की। इसके अतिरिक्त एक फव्वारा सिस्टम हेतू अनुदान स्वीकार किया गया। दोनो जगहों पर अपने काम होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया। गांव जैतासर में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने भी शिविर का निरीक्षण किया एवं पट्टों का वितरण किया। वहीं गांव जैतासर में प्रधान प्रतिनिधि एवं पूर्व उपप्रधान केशराराम गोदारा मौजुद रहे एवं ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने। शहरी क्षेत्र में शनिवार को कोई कैम्प नहीं था।






