






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया शनिवार को कस्बे के मोमासर बास स्थित वाल्मिकी बस्ती पहुंचे एवं यहां वाल्मिकी समाज द्वारा किए गए अभिनंदन को स्वीकार करते हुए समस्या समाधान के वायदे किए। महिया ने समाज के प्रत्येक तबके तक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने को अपनी प्राथमिकता बताई। कार्यक्रम में वाल्मिकी समाज के लोगों ने वाल्मिकी समाज की श्मशान भूमि की चारदीवारी का निर्माण करने, राउप्रावि के जर्जर भवन को तुड़वाकर नया भवन निर्माण करवाने, वाल्मिकी मोहल्ले के जोहड़ में एकत्रित गंदे पानी का निकासी करने व नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती करवाने की मांग की। इस पर विधायक ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पूर्व पंचायत समिति सदस्य नत्थूनाथ मंडा, पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़, पार्षद मघराज, पूर्व पार्षद प्रकाश पंवार, पार्षद प्रतिनिधि अनिल मलघट, विष्णु वाल्मिकी, कॉमरेड मंगतुराम वाल्मिकी, रिटायर्ड एसआई हरिप्रसाद, भंवर प्रजापत, हरि सिखवाल, सोनू तेजी सहित बड़ी संख्या में वाल्मिकी समाज के मौजीज लोग एवं महिलाएं मौजूद रही।





