






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2021। इस्लाम के पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाने वाली ईद मिलादुन्नबी पर मंगलवार को इस वर्ष जुलूस नहीं निकाला जाएगा। जामा मस्जिद सदर युसुफ सब्जीफरोश ने बताया कि हर वर्ष इस मौके पर कस्बे के मुस्लिम समाज द्वारा सामूहिक रूप से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाता है। लेकिन इस वर्ष कोरोना के कारण यह आयोजन नहीं किया जाएगा। वहीं इस मौके पर कस्बे के मुस्लिम मोहल्लें रंग बिरंगी सजावटों से नहा चुके है एवं ईद के मौके पर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है।







