May 20, 2026
SDT_news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ में कालूरोड की ओर से प्रवेश करने पर नागरिक अब शिव द्वार से प्रवेश कर सकेंगे। हाईस्कूल के पास ही मार्ग पर भव्य द्वार का निर्माण जीवजतन जनकल्याण चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा करवाया जा रहा है और आज राजगुरू पंडित देवीलाल उपाध्याय व रामदेव उपाध्याय के निर्देशन में द्वार निर्माण के लिए नींव पूजन का कार्य ट्रस्ट के अध्यक्ष जतनलाल पारख ने पत्नी कंचनदेवी के साथ सम्पन्न करवाया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक गिरधारीलाल महिया, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा उपस्थित रहें व शहर के सौंदर्यीकरण में द्वार निर्माण एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए ट्रस्ट द्वारा करवाए जा रहें अनेक जनहित कार्यों के लिए ट्रस्ट का आभार प्रकट किया। दोनों ने अध्यक्ष जतनलाल पारख को शुभकामनाएं दी। यहां पूजन में उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण, रतन पारख, मनोज पारख, शिव स्वामी, नत्थूनाथ मंडा, श्रवण कुमार सिंधी, सत्यनारायण स्वामी, रतनसिंह राठौड़, सोहनलाल सिंघी, संदीप दुसाद, तोलाराम मारू, भंवरलाल दुगड़, चुन्नीलाल टाडा, निर्मल डागा, पालिका जेईएन भरत गौड़, चेतन स्वामी सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें ट्रस्ट के कार्य की सराहना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जीवजतन जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष जतनलाल पारख ने सपत्नीक किया नींव पूजन।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय के निर्देशन में सम्पन्न हुआ पूजन कार्य।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नींव पूजन समारोह में विधायक गिरधारी लाल महिया, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा भी उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिक अब शिव द्वार से करेंगे कस्बे में प्रवेश।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।