May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के रिड़ी गांव में 65वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता उत्सव आज प्रारम्भ हुआ और यहां जिले भर से 100 टीमों के 1500 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे है। खिलाड़ी व आयोजकों का उत्साह ही नहीं कब्ड्डी प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह नजर आया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु रिड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने अपनी युवा टीम के साथ सेवाएं देने में जुटें है। जाखड़ ने प्रतियोगिता में भाग लेने आए सभी खिलाड़ियों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की है तथा 1 लाख 1 हजार रूपए की सहायता राशि दी। आयोजकों ने जाखड़ का आभार प्रकट किया और जाखड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों का अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं दी। यहां समारोह में मुख्य अतिथि तोलाराम जाखड़, विशिष्ट अतिथि यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, आरएलपी नेता विवेक माचरा, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, सरपंच यूनियन अध्यक्ष लक्ष्मण जाखड़, बाना सरपंच ओम बाना, धीरदेसर सरपंच रामचंद्र चोटिया, धर्मास सरपंच प्रतिनिधि पवन शर्मा, उदरासर सरपंच किसनाराम गोदारा, बरजांगसर सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण नाथ, जालबसर सरपंच बेगराज लूखा, ऊपनी सरपंच रामेश्वर गोदारा, राजेडू सरपंच भंवरलाल गरूवा ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता को प्रारम्भ किया। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की व श्रीडूंगरगढ़ में स्वागत किया।