May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2021। आज गांव तोलियासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 के युवा छात्रों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने सहित अन्य जानकारियां सीखी। निर्वाचक जागरूकता क्लब के प्रभारी विजयलाल जोगी ने छात्रों को वोटर हेल्पलाइन एप की संपूर्ण जानकारी देते हुए मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, नाम स्थानांतरित करने, प्रविष्टियों में सुधार करवाने एवं एपिक बनवाने संबंधी जानकारी दी। व्याख्याता घीसाराम भूपेश ने विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया से अवगत करवाते हुए छात्रों को एप के अन्य फीचर्स भी बताए। प्रधानाचार्य गजानंद सेवग ने छात्रों को अपने अभिभावकों के मोबाइल में एप डाउनलोड करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी छात्र अपने परिवार में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सदस्यों के नाम मतदाता सूची में नहीं है उन्हें जोड़ने के लिए एप के माध्यम से आवेदन करें जिससे वे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट देने में अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर गांव में छात्रों को निर्वाचन संबंधी जानकारी दी गई।