August 30, 2026
IMG-20211017-WA0005

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2021। बुधवार को आरएएस परीक्षा का आयोजन होगा और रीट, पटवारी की परीक्षा की तरह इस परीक्षा में भी नकल को रोकने के लिए प्रशासन ने नेटबन्दी का फैसला लिया है। संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा ने आदेश जारी कर बीकानेर सम्भाग में राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (प्रारम्भिक) के आयोजन को देखते हुए बीकानेर बुधवार सुबह 6बजे से लेकर दोपहर 2बजे तक इंटेरनेट सेवाएं बंद करने को कहा है।