श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान नेता कुम्भाराम आर्य को दी श्रद्धांजलि।







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2021। किसानों के मसीहा कहें जाने वाले किसान नेता कुम्भाराम आर्य की 26वीं पुण्यतिथि पर वीर तेजा मंदिर में क्षेत्र के किसानों का नेतृत्व करने वाले गणमान्य नागरिकों ने आर्य को पुष्पाजंलि अर्पित की व दो मिनट का मौन रखा। यहां श्रवणकुमार जाखड़ ने आर्य को समाज व देश का किसान चेहरा बताते हुए उनके जीवन से लोककल्याण सीखने की बात कही। जाखड़ ने कहा कि किसानों व गरीबों के लिए संघर्षरत नेता जिन्होंने जीवनभर पूंजीवादी व्यवस्था का विरोध किया। आर्य ने भूस्वामित्व का हक दिलाकर किसानों व गरीबों को जीवनदान दे दिलवाया था ऐसे नेता सभी के लिए अनुकरणीय है। इस दौरान चांदराम चाहर, सोहनलाल महिया, सुशील सेरडिया, गणेश चौधरी, मुकेश फोगाट, बलराम सैनी, कैलाश रेगर, मनोज गोदारा, रामप्रताप सहित अनेक युवावर्ग एवं गणमान्य लोगों ने आर्य को श्रंद्धाजलि अर्पित की।
युवाओं ने दी आर्य को श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के कांग्रेस से जुड़ें युवाओं ने भी जाट छात्रावास में किसान नायक कुम्भाराम आर्य को श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान भगवानाराम गोदारा ने युवाओं से आर्य के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने को कहा। कांग्रेस पार्षद हीरालाल जाट, श्याम सुंदर दर्जी, प्रहलाद सोनी व कांग्रेस कार्यकर्ता कुम्भाराम जाखड़, मालाराम नाइ, शिवलाल नायक, राजाराम नायक आदि उपस्थित रहें आर्य को पुष्पाजंलि अर्पित की।





