May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल शुक्रवार को ग्राम पंचायत लखासर में प्रशासन गांवो के संग शिविर में शिरकत करने श्रीडूंगरगढ़ दौरे पर आ रहें है। आज थोड़ी देर फाइनल हुए कार्यक्रम में प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। पुलिस महकमा सहित जिला प्रशासन अलर्ट मोड में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुट गया है। बता देवें इससे स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह छा गया है और कांग्रेसी भी अपने नेता के स्वागत सत्कार की तैयारियों में जुट गए है।