






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में एक 8 वर्षीय बालिका सुबह से गुम है और परिजन लगातार तलाश में जुटें है। मोमासर बास के वार्ड 12 निवासी बालिका रहमत बानो पुत्री आसिफ मुगल सुबह 8 बजे से नहीं मिल रही है। पिता ने बताया कि बालिका बोलना नहीं जानती व मानसिक रूप से कमजोर है। परिजनों ने उसे ढूंढने के लिए अभी नागरिकों से गुहार लगाई है। रहमत के नजर आने पर नागरिक 95718 88769 नम्बर पर फोन कर सूचना तुंरत सूचना देवें।



