May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज स्कूली छात्र छात्राओं को दीपावली की आठ दिन की छुटि्टयां पड़ गई है और बच्चों में त्योहार का उल्लास नजर आया। कालू बास में स्थित शिव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अंग्रेजी व हिंदी माध्यम में दीपोत्सव मनाया गया। नन्हें मुन्नें विद्यार्थियों ने रंगोली सजाई व दीप सजाएं। बच्चों ने शुभ दीपावली के कार्ड भी सजाएं और पूरे स्टॉफ को शुभकामनाएं दी। बच्चों ने दीपक भी जलाएं और विद्यालय परिसर में उजाला फैल गया। निदेशक सीताराम व्यास व पंकज पारीक ने विद्यार्थियों को अपने घरों में मिट्‌टी के दीपक जलाने के लिए प्रोत्साहित किया व उन्हें अपने आसपास के नागरिकों को भी मिट्‌टी के दीए जलाने की प्ररेणा देने के लिए समझाया। स्कूल के स्टॉफ ने बच्चों को दीपावली पर गृहकार्यों में सहयोग करने की बात कहते हुए ध्यानपूर्वक ग्रीन पटाखे ही छोड़ने की बात समझाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हीं बालिकाओं ने अपनी उम्र से अधिक सुदंर सजाई रंगोली, शिक्षकों ने बढ़ाया हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने दीपावली शुभकामनाओं के कार्ड भी सजाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने रंगोली में रंग से दीपक सजाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने दीपावली कार्ड बनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल की छात्राओं ने पुजन के लिए सजाई थाली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने दीपक पर की पेंटिंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों ने सजाएं दीपक।