August 30, 2026
jail

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2021। त्योहारों पर हर ओर पूरे परिवार के एक जगह होकर उत्साह से त्योहार मनाया जा रहा है वही क्षेत्र के एक पिता-पुत्र को अपना घर छोड़ कर जेल जाना पड़ा है। मामला एक भूखंड पर कब्जे का है और पुलिस ने दोनो बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गत 7 अगस्त को गांव बिग्गा में एक पीड़ित ने इसी गांव के निवासी मदनलाल ब्राह्मण और उसके बेटे शंकरलाल उर्फ विश्वजीत के खिलाफ अपने भूखंड पर कब्जा करने के लिए तार, पट्टी, ईंटे चोरी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। जांच अधिकारी हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर ने मामले में दोनो आरोपियों को दोषी माना था और शनिवार को दोनो को गिरफ्तार कर लिया था। दोनो बाप-बेटे को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया था जहां से उनको बीकानेर जेल भेज दिया गया।