May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवंबर 2021। दीपावली का त्योहार आगमन के साथ ही क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोर पुनः सक्रिय हो गए है। आज दोपहर 12.30 बजे मोमासर बास निवासी विनोद कुमार पुत्र सीताराम प्रजापत ने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी कर अंदर गया। वह 2 बजे पुनः बाहर आया तो मोटारसाईकिल वहां से गायब थी। विनोद ने बताया कि मोटरसाइकिल हीरो स्पलेडर रजिस्टर्ड नम्बर RJ07 AS 5532 है। आस-पास पता करने पर भी मोटरसाईकिल नहीं मिली। पार्षद नानूराम कुचेरिया ने बताया कि पुलिस को मुकदमा दर्जकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर मोटरसाइकिल बरामद करवाने के लिए लिखा गया है।