August 29, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवम्बर 2021। दीपावली महापर्व नजदीक आने के साथ ही सट्टेबाजी व जुआ भी जोर पकड़ रहा है, साथ ही जोर पकड़ रही है पुलिस की कार्रवाई। सोमवार को भी श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने जुआ खिलाते हुए एक जने को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कस्बे के घुमचक्कर पर मोमासर बास निवासी मोहनलाल कुम्हार पर्ची सट्टे की खाईवाली कर रहा था। मुखबीर की सूचना पर दबीश देकर उसे पकड़ा गया एवं आरोपी से पर्ची, पेन, 800 रुपए भी जब्त किए गए।