






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवम्बर 2021। देर रात नेशनल हाईवे पर खाकी धोरा के पास एक सड़क दुर्घटना में दो जने घायल हो गए जिनमें से एक को बीकानेर पीबीएम रेफर किया गया। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की एम्बुलेंस व सेवादार मदन सोनी और प्रियंक शाह मौके पर पहुंचे। सोनी ने बताया कि खाकी धोरा से थोड़ा पहले सड़क पर नील गाय सामने आ जाने के कारण एक स्विफ्ट कार सड़क पर पलटे खा गई। रतनगढ़ से श्रीडूंगरगढ़ लौट रहें कार सवार रेलवे स्टेशन कॉलोनी निवासी भंवरलाल नायक, पप्पूलाल मेहरा चोटिल हुए। भंवरलाल को बीकानेर रेफर किया गया जबकि एक महिला व एक बालक को मामूली खरोंचे आई। इन्हें सेवादारों ने अस्पताल पहुंचाया व श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी अस्पताल पहुंची।




