May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में माहेश्वरी खेल महाकुंभ का आगाज जबरदस्त उत्साह और भव्य स्वागत के साथ हो रहा है। सभी मेहमान खिलाड़ी और अतिथि, समाज के प्रवासी नागरिक श्रीडूंगरगढ़ पहुंच चुके है और पूरा कस्बा उनके अभिनंदन को ऐतिहासिक बना रहा है। बिग्गाबास स्थित महेश भवन में अभिनंदन किया गया हैं और कुछ ही देर में अभिनंदन जुलूस शुरू होगा। जुलुस महेश भवन से मुख्य बाजार होते हुए हनुमान क्लब मैदान पहुंचेगा। जहां आयोजन की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गयी है। हनुमान क्लब में उदघाटन समारोह होगा और समारोह बाद मैच शुरू होंगे। आप सभी दर्शक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण सभी आयोजनों का देख सकेंगे। फेसबुक लाइव शुरू होते ही आप तक सूचना फेसबुक नोटिफिकेशन के रूप में पहुंच सके इसके लिए आप सभी हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/sridungargarhtime/
को अभी लाइक ओर शेयर जरूर करें। लाइव की लिंक आप सभी तक व्हाट्सएप के माध्यम से भी साझा की जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महेश भवन बिग्गाबास में पहुंचे अतिथि खिलाड़ियों का उत्तरी राजस्थान माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष संजय करनानी, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र राठी, शहर मंत्री नारायण कलाणी ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महेश भवन बिग्गाबास में पहुंचे अतिथि खिलाड़ियों का उत्तरी राजस्थान माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष संजय करनानी, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र राठी, शहर मंत्री नारायण कलाणी ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी युवा मंडल के कार्यकर्ता भी स्वागत को आतुर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला मंडल की कार्यकर्ता भी पहुंची अतिथियों का स्वागत करने