May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में अखिल भारतीय अणुव्रत न्यास के केंद्रीय महामंत्री भीखमचंद सुराणा व उपाध्यक्ष अशोक डूंगरवाल ने आज श्रीडूंगरगढ़ अणुव्रत समिति के कार्यों का अवलोकन किया। दोनों पदाधिकारियों ने समिति की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए श्रीडूंगरगढ़ में रोजगार परक अहिंसा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए केंद्रीय संस्था से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। राजस्थान प्रभारी प्रकाश भंसाली ने अणुव्रत के क्षेत्र में अधिक कार्य करने की प्रेरणा देते हुए नागरिकों को सम्प्रदाय से ऊपर उठ कर अणुव्रती बनाने की बात कही। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष विजयराज सेठिया, मंत्री के. एल. जैन, उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, संगठन मंत्री राजू हीरावत, सहमंत्री अशोक झाबक, परामर्शक तुलसीराम चौरड़िया, कार्यसमिति सदस्य करणी सिंह बाना आदि सदस्यों ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया। सेठिया ने सभी सदस्यों से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में संगठन की सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान अणुव्रत न्यास के केंद्रीय पदाधिकारियों ने सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वी गुप्ति प्रभा और साध्वी बसंतप्रभा को अणुव्रत की पुस्तक भेंट की। साध्वियों ने नशामुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी।