






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवम्बर 2021। मानसिक रूप से कमजोर एक युवक गांव लखासर पहुंचा और गांव में घूमते हुए उसे सरपंच पति गोवर्धन खिलेरी ने देखा। खिलेरी उसे अपने घर ले आए तथा पूछताछ में युवक ने अपना नाम श्रीभगवान पारीक बताया है। युवक श्रीडूंगरगढ़ में हरखाराम तिवाड़ी के घर अपना ननिहाल बता रहा है तथा मामा का नाम तोलाराम बता रहा है। खिलेरी ने युवक को भोजन करवाया व उसके सोने की व्यवस्था कर दी है। खिलेरी ने बताया कि युवक सुबह श्रीडूंगरगढ़ जाने की बात कह रहा है। खिलेरी ने मदद की अपील की है। यदि कोई पाठक युवक को पहचानते है या हरखाराम तिवाड़ी को जानते है तो उन तक ये खबर पहुंचाने का श्रम करें जिससे युवक सही स्थान पर पहुंच सकें।




