






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2021। क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनेरू के सैंकड़ो ग्रामीणों ने आज सरपंच मोहन स्वामी का आभार जताया। धनेरू में आज प्रशासन गांवो के संग अभियान में सरपंच की अगुवाई में सफल शिविर का आयोजन हुआ। स्वामी ने बताया कि 120 पट्टे, 25 आवास, 100 जन्म प्रमाणपत्र, 30 पेंशन, 10 मृत्यु प्रमाण पत्र बनने के साथ ही 10 रास्ता विवाद सुलझाए गए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं के साथ पहुंचे व पेंशन संबंधी सभी समस्याओं का निस्तारण किया गया। उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें।




