May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवंबर 2021। बाल दिवस पर बाल विधानसभा का सराहनीय आयोजन करने वाली कांग्रेस सरकार को आज गांव रिड़ी में सैकड़ों छात्र छात्राएं स्कूल में शिक्षक नियुक्ति की चेतावनी दे रहें है। शिक्षा मंत्रालय को होश में आने के नारे लगाते विद्यार्थियों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया है और तुरंत शिक्षक नियुक्ति की मांग कर रहें है। विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में करीब 1200 विद्यार्थी है और विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के एक भी शिक्षक नहीं है। यहां सामाजिक विज्ञान व हिंदी के सेकंड ग्रेड शिक्षक नहीं है जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के साथ पूरे स्कूल के छात्र छात्राएं धरने पर बैठ गए है व प्रदर्शन कर रहें है। स्टाफ गेट के आगे खड़ा है व विद्यार्थियों ने यहां से हटने को मना कर दिया है। विद्यार्थियों ने बताया कि 1200 विद्यार्थियों पर विद्यालय में केवल 10 शिक्षक है और उन्होंने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं होने तक हम स्कूल नहीं खोलेंगे। विद्यार्थियों के अभिभावक भी उनकी पढ़ाई के नुकसान को देखते हुए उनके समर्थन में है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्राएं जमकर नारेबाजी कर रही है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र कर रहें प्रदर्शन, पूरे गांव में गूंज रहें नारे।