






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के रिड़ी गांव में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर चल रहें जबरदस्त छात्र प्रदर्शन में सड़क बंद करने की घोषणा के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरि की अगुवाई में शिक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। ये टीम प्रदर्शनकारी छात्र छात्राओं से बातचीत कर रही है और यहां से डेपुटेशन पर उपखंड कार्यालय कार्यालय व डीओ ऑफिस बीकानेर गए दो शिक्षकों को पुनः यहां लगवाने के प्रयास के साथ धरना समाप्त करवाने के प्रयासों में जुटी है। सरपंच गुड्डी देवी भी मौके पर पहुंच गई है व छात्रों के साथ धरने पर बैठ गई है। यहां आरएलपी नेता विवेक माचरा, पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा, राजेन्द्र नोसरिया, मनोज जाखड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी छात्रों के साथ हो गए है। छात्र बिना रुके जबरदस्त नारेबाजी कर रहें है और छात्रों ने ऐलान किया है कि समस्या समाधान के बिना वे अधिकारियों को भी मौके से लौटने नहीं देंगे। बता देवें आज सुबह से जोरदार हंगामा रिड़ी में चल रहा है और विज्ञान संकाय में एक भी शिक्षक नहीं होने पर नियुक्ति की मांग पर विद्यार्थी अड़े है।







