May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ से जैसलसर रोड पर हनुमान धोरा से आगे एक ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक को जैसलसर से आ रही एक पिकअप ने अस्पताल पहुंचाया व उसे चिकित्सकों द्वारा बीकानेर रैफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक तोलियासर निवासी राजूराम है जो अपने ननिहाल जैसलसर जा रहा था और रास्ते मे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आपणो गांव सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज डागा युवक को बीकानेर पहुंचाने की व्यवस्था में जुट गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्घटना में घायल के सिर पर आई गंभीर चोट।