






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बाजार से आज सुबह बीकानेर अस्पताल में ले जाते समय एक 13 वर्षीय डेंगू पीड़ित बालक रास्ते से गायब हो गया है। आड़सर बास के शिवधोरा मंदिर के पुजारी परिवार का 13 वर्षीय बालक पुखराज दीपावली के दिन डेंगू पॉजिटिव आया था। आज परिजन उसका चेकअप करवाने बीकानेर जा रहें थे और बाजार पहुंचे तो बालक पीछे से गायब हो गया। परिजनों ने बताया कि तेज बुखार ने बालक के दिमाग पर भी असर डाला है। समिति अध्यक्ष रामनिवास जोशी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि बच्चे की तबियत ठीक नहीं होने के कारण वह किसी को कहीं भी नजर आए तो 9529711225 नम्बरों पर सूचना देवें।




