May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ की दो बालिकाओं ने बीकानेर जिले को सॉफ्टबॉल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड दिलवाया। पाली में आयोजित इस प्रतियोगिता में पुष्पा सिद्ध व आशा सुथार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। ये दोनों बालिकाएं 22 नवंबर को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी और यहां स्टार क्लब द्वारा इनका स्वागत किया जाएगा। इनके कोच राजाराम बाना व मोहन पूनियां ने शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कही।