






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2021। शाहजहांपुर में एक साल से किसान आंदोलन में अपनी सेवाएं देकर लौट रहें किसान नेताओं का विधायक गिरधारी लाल महिया की अगुवाई में स्वागत किया गया वहीं कृषि मंडी में व्यापारियों सहित आरएलपी नेता विवेक माचरा ने किसानों का मुहं मीठा करवाया।
कॉमरेड अमराराम का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक अमराराम श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे तो विधायक गिरधारीलाल महिया ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। कॉमरेड के श्रीडूंगरगढ़ की सीमा में पहुंचने के साथ ही कीतासर में उप प्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण के नेतृत्व में कीतासर क्षेत्र के किसानों ने स्वागत किया। श्रीडूंगरगढ़ में तहसील कार्यालय के आगे किसानों ने स्वागत किया। वहीं लखासर बस स्टैंड पर किसानों ने व सेरूणा गांव में विधायक गिरधारीलाल महिया के नेतृत्व में किसानों ने कॉ. अमराराम का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान कॉमरेड अमराराम ने कहा कि किसान आंदोलन तब तक जारी रहने की बात कही जब तक समर्थन मूल्य पर फसल खरीद का गारंटी कानून नहीं बनाया जाता। उन्होंने किसान आंदोलन में सहयोग करने पर श्रीडूंगरगढ़ के किसानों का आभार जताया। यहां विधायक महिया ने इसे देश के किसानों की जीत बताते हुए कहा कि आखिरकार प्रधानमंत्री को किसानों के आगे झुकना पड़ा और तीनों काले कानून वापस लेने पड़ें। महिया ने कहा कि 700 किसानों के बलिदान व सैंकड़ो किसानों के संघर्ष से वापस हुए कानूनों पर ही नहीं आंदोलन अभी एमएसपी लागू करने तक चलेगा। कॉमरेड अमराराम के साथ पहुंचे कॉमरेड छगन चौधरी व श्यामसुंदर आर्य का भी स्वागत किया गया। गांव कीतासर में उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण, सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पूनियां, ओमप्रकाश व्यास, भंवरलाल नैण, हड़मान पूनियां, बद्रीराम पूनियां, श्यामसुंदर आर्य, प्रताप सिंह, धनराज माली ने, श्रीडूंगरगढ़ तहसील कार्यालय के समक्ष कॉमरेड मोहन लाल भादू, गोपाल भादू ,काननाथ सिद्ध, शंकर ज्याणी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भंवरलाल बाना, गोपाल जाखड़, शिव करवां, सतासर सरपंच सुनिल मलिक, सोनियासर मीठियां सरपंच नंदू बिहानी, एसएफआई जिला अध्यक्ष मुकेश सिद्ध, कमल करवा, नत्थूनाथ मंडा, भगवान मल राठी, शिव करवा, गणेशमल लोहिया, मंगतूराम मलघट, भंवरलाल सारण, हरी सिखवाल , गोपी पूनिया, गौरव टाडा ने, लखासर में पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश के नेतृत्व में किसानों ने, सेरूणा में विधायक गिरधारीलाल महिया के नेतृत्व में टेऊ सरपंच सुनिल मलिक, उप सरपंच लालाराम सारण, मुखराम गोदारा, बंशीलाल मिल, देराजसर पूर्व सरपंच दानाराम भादू, राजेश भादू सहित अन्य किसानों ने स्वागत किया।
कृषि मंडी में खिलाई मिठाई, बांटी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि कानूनों के लौटाने के प्रधानमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे किसान हित में बताते हुए आज श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में मिठाईयां बाटीं गई। यहां आरएलपी नेता विवेक माचरा व मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, उपाध्यक्ष लालचंद सिद्ध, बाना सरंपच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना, रिड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ सहित अनेक किसान उपस्थित रहें। सभी का मुंह मीठा करवाया गया बधाईयां बांटी गई।






