May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवंबर 2021। पहले कहा जाता था कि एक रोते हुए बच्चे को हंसा दिया तो आपने ईश्वर को प्रसन्न कर दिया आज इस आधुनिक समय में आपने एक भी कार्य देशहित में कर दिया तो आपने देश सेवा में योगदान दिया माना जाने लगा है। श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं में सेवा का जज्बा एक मिसाल है जिसे किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है और ये युवा ना केवल अपने क्षेत्र में बल्कि परदेस में भी सेवा की प्रेरणा प्रस्तुत कर रहें है। श्रीडूंगरगढ़ युवा परिषद भिवंडी के युवाओं ने बीते रविवार को 250 आदिवासी परिवारों की सहायता व सहयोग करने उनके घर तक पहुंचे। इन युवाओं ने इन परिवारों में महिलाओं को साड़ियां, बच्चों को कपड़ें, नहाने धोने के साबुन, बिस्किट व टॉफियां वितरित की। जुनवाणी क्षेत्र में परिषद के ओमप्रकाश बिहाणी की अगुवाई में युवा संजय बिहाणी, भरत बलदेवा, राम झंवर, सुरज लोहिया, अरूण बिहाणी, ललित डागा, जुगल चांडक, मनीष मोहता ने आदिवासियों से बातचीत की और उनकी परेशानियों को साझा किया। परिषद ने भविष्य में भी इनकी सहायता करने का आश्वासन भी दिया। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को जब ये सूचना प्राप्त हुई कि यहां के युवा अन्य स्थानों पर समाज सेवा के माध्यम देशहित में जुटें है तो टाइम्स ने इससे क्षेत्र के सभी नागरिकों को रूबरू करवाने के लिए इसे प्रमुखता से प्रकाशित करने का विचार किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने महिलाओं को साड़ियां दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जुनवाणी क्षेत्र के 250 आदिवासी परिवारों को सहयोग किया श्रीडूंगरगढ़ युवा परिषद भिवंडी ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं को कपड़े वितरित किए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों को कपड़े, बिस्किट, टॉफिया दी गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आदिवासियों के घरों तक जाकर युवाओं ने पहुंचाई सहायता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आदिवासियों ने तिलक कर परिषद सदस्यों का आभार प्रकट किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिषद के सदस्यों ने आदिवासियों को कपड़े दिए।