May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवंबर 2021। प्रशासन गांवो के संग शिविर का आयोजन आज गांव आड़सर में किया गया और शिविर में विधायक गिरधारीलाल महिया तो पहुंचे ही प्रधान पति केसराराम गोदारा भी पहुंचे। महिया दिनभर यहां रूके व ग्रामीणों से गांव की समस्याओं पर खुल कर चर्चा की। महिया ने गांव के अभावों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। महिया ने सभी विभागों की टेबलों का निरीक्षण किया व लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। शिविर में कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा पहुंचे व 150 पट्टों का वितरण किया। शिविर में पेंशन, रोडवेज के पास, साइकिल, 200 सौ से ज्यादा नाम शुद्धिकरण के कार्य किए गए। शिविर में प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

बांधनु में गोदारा का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बांधनु में आयोजित शिविर में पहुंचे केसराराम गोदारा का उनके ननिहाल में स्वागत सम्मान किया गया। यहां 100 से अधिक पट्टों का वितरण सरपंच सहित गोदारा ने किया। ग्रामीणों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने आडसर में बांटे पट्टे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक महिया ने सुने अभाव अभियोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान पति केसराराम गोदारा ने आड़सर में बांटे पट्टे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बांधनु में गोदारा का सम्मान किया ग्रामीणों ने।