May 21, 2026
SDT_news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवम्बर 2021। श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के गुजरात अध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज शेखावत आज श्रीडूंगरगढ़ आए तो क्षेत्र में फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया। सिखवाल वाटिका में करणी सेना शहर अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष भवानी तावनिया, एडवोकेट रणवीरसिंह खींची, मोहित कुमार सोनी, भरत सिंह राजपुरोहित, आरती सोनी, ज्योति सोनी, पार्षद रजत आसोपा, पार्षद विक्रम सिंह, महेंद्र राजपूत, विकास वर्मा, कौशल्या शर्मा, सुशीला शर्मा, लक्ष्मी सुथार, कोमल शर्मा ने स्वागत किया। आपणो गांव सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज डागा ने शेखावत का स्वागत किया। यहां मदन सोनी ने समिति के कार्यों की जानकारी दी तो शेखावत ने सेवादारों के सेवा जज्बे की भूरी भूरी प्रशंसा की। शेखावत ने तोलियासर भैरव जी के दर्शन भी किए।

संभागीय आयुक्त से अनेक शिकायतें कर, सुधार की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज बीकानेर संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा के श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड कार्यालय पहुंचने पर ज्ञापन देते हुए अनेक शिकायतें की। प्रशासन शहरों के संग शिविर में अनियमितिता की शिकायत करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने, पटवारी के उपस्थित नहीं होने, ई-मित्रों द्वारा अधिक राशि लेने, उपखण्ड कार्यालय के कार्मिकों द्वारा वोटरलिस्ट नहीं देने, पुंदलसर में राउमावि में शिक्षकों की नियुक्ति करने, किसानों को डीएपी उपलब्ध कराने की शिकायत करते हुए निवारण कर जनता को राहत देने की मांग की। संगठन के तहसील अध्यक्ष श्रवणसिंह पुंदलसर, जिलाध्यक्ष ललितसिंह ओड, शहर अध्यक्ष संतोष विनायकिया, हनुमान माली, मुकेश जोशी, बलवन्त नाई, गोरखनाथ सिद्ध, विमल शर्मा, रामुनाथ जाखड़, महिला प्रकोष्ठ सदस्य ज्योति सोनी, लक्ष्मी सुथार, सुशीला शर्मा, कौशल्या शर्मा, कोमल मोट उपस्थित रही।

सेवा को प्राथमिकता देने के संकल्प के साथ शुरू हुआ कुबेर ड्रग हाऊस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर के पास गुरुवार सुबह कुबेर ड्रग हाउस का उद्घाटन आनंद ठाकुर द्वारा फीता काट कर किया गया। इस मौके पर अतिथि रूप में नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, डॉक्टर विवेक माचरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़ सहित कई प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। प्रोपराइटर विनीत तावनियाँ ने बताया कि सेवा को प्राथमिकता देने के साथ उचित मूल्यों व उच्च क्वालिटी की दवाएं व अन्य सामान्य उपयोग का सामान उपलब्ध रहेगा।

महिलाओं ने रेखा भादाणी का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। भाजपा में श्रीडूंगरगढ शहर मण्डल अध्यक्ष पद पर रेखा भादाणी की नियुक्ति पर शहर की महिलाओं द्वारा उनका स्वागत किया गया और शुभकामनाएं दी गई। भादाणी ने पार्टी पदाधिकारियों सहित सभी महिलाओं का आभार प्रकट किया।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज शेखावत ने तोलियासर में भैरव नाथ के दर्शन किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज शेखावत का सिखवाल वाटिका में युवाओं ने  फूलमालाओं से स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेखावत ने आपणो गांव सेवा समिति के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। 

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संभागीय आयुक्त को शिकायतें की संगठन के कार्यकर्ताओं ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यकर्ताओं ने सौंपे ज्ञापन।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेखा भादाणी के भाजपा महिला मोर्चा श्रीडूंगरगढ़ मंडल अध्यक्ष बनने पर कस्बे की महिलाओं ने सम्मान किया।