May 19, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 नवबंर 2021। राजस्थान विद्युत महासंघ के आह्वान पर निजीकरण का विरोध करने श्रीडूंगरगढ़ से कर्मचारी जयपुर पहुंचे व 57 दिन से चल रहें धरने को समर्थन दिया। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष नवीन स्वामी ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नितियों का पूरजोर विरोध किया जाएगा व मांगे नहीं माने जाने तक धरने प्रदर्शन जारी रहेंगे। स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर जिला सह मंत्री देवेश सोनी के नेतृत्व में श्रीडूंगरगढ़, लूणकरनसर, बज्जू से कार्यकर्ता भाग लेने पहुंचे। प्रदर्शन में भाग लेने हरफूलसिंह, विनोद पूनियां, रामदेव सांखला, शिवराम सिंह, अनिल, विकास पहुंचे व निजीकरण के विरोध में नारे लगाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर के धरने में प्रदर्शन करने उपखंड सहित जिले भर से पहुंचे श्रमिक।