May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसबंर 2021। बीकानेर में आज आए 10 कोरोना संक्रमित के बाद क्षेत्र में तीसरी लहर की चितांए बढ़ गई है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच चिकित्सा विभाग सतर्क हो गया है और अब वैक्सीनेशन पर जोर देने का प्रयास कर रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार को मेगा वैक्सीनेशन का आयोजन किया जाएगा। घर घर दस्तक अभियान के दौरान कस्बे में 6 स्थानों सहित क्षेत्र के 55 स्थानों पर प्रथम डोज 3 हजार व द्वितीय डोज 7 हजार सहित कुल 10 हजार टीके लगाए जाएंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि कस्बे में नया वार्ड नम्बर 1 और प्रजापति भवन मोमासर बास में तथा पुराने वाले 6, 9, 14, 20 वार्ड में घर घर दस्तक अभियान के दौरान चिकित्सा कर्मी प्रथम व द्वितीय टीके लगाएंगे। इनके अतिरिक्त श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, यूपीएचसी, मोमासर, ऊपनी, लखासर यहां कोविशील्ड व कोवैक्सीन की दोनों डोज लगेगी। गांव बिग्गा, अभयसिंहपुरा, अमृतवासी, बिग्गाबास रामसरा, हताना जोहड़, इंदपालसर गुसाईंसर, जैसलसर, सातलेरा, दुलचासर, देराजसर, गोपालसर, बेनीसर, भोजास, दुसारणा पण्डरिक जी, दुसारणा पीपासरिया, पुनदंलसर, सालासर, आड़सर, लालासर, सत्तासर, बिझांसर, लोढेरा, रिड़ी, बाडेला, बाना, धनेरू, कुनपालसर, सांवतसर, लिखमीसर दिखणादा, लिखमीसर उत्तरादा, राजेडू, शेरूणा, झंझेऊ, समंदसर, तोलियासर, धीरदेसर चोटियान, कितासर, कुतांसर, लिखमादेसर, उदरासर, धीरदेसर पुरोहितान, जालबसर, लाखनसर, सुरजनसर, बापेऊ, जाखासर नया, जाखासर पुराना, कल्याणसर नया, कल्याणसर पुराना, सोनियासर गोदारन, सोनियासर मिठिया, सोनियासर शिवदानसिंह सहित 60 स्थानों पर कोविशील्ड के दोनों डोज लगाए जाएंगे। आर्य ने सभी नागरिकों से जागरूकता के साथ वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के आह्वान किया है जिससे तीसरी लहर की आशंकाओं को कम किया जा सकें।