May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा इन दिनों जयपुर में सक्रिय है। गोदारा जयपुर में मंत्रियों से मुलाकात कर रहें है व फूलों के गुलदस्तों के साथ उन्हें बधाईयां दे रहें है। शुक्रवार को वे राजस्व मंत्री रामलाल जाट से मिले व उन्हें मंत्री बनने पर बधाई दी। आज गोदारा कैबिनेट मंत्री (कृषि) लालचंद कटारिया से मिलने उनके निवास पर पहुंचे व उन्हें बीकानेर प्रभारी बनाए जाने पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए बधाई दी। गोदारा ने कटारिया को श्रीडूंगरगढ़ आने का न्योता भी दिया। क्षेत्र के कांग्रेसी मंत्रियों से हो रही मुलाकातों से काफी उत्साहित है और सोशल मीडिया पर इसे जमकर प्रचारित कर रहें है परन्तु क्षेत्र की राजनीति के जानकारों का कहना है कि गोदारा संगठन में होने वाली नियुक्तियों को लेकर दौड़धूप कर रहें है। बता देवें अभी तक बीकानेर देहात अध्यक्ष सहित अनेक नियुक्तियों की घोषणाएं नहीं हुई है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को इन नामों को तय करने व नामों की घोषणा के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। जनता की नजरें भी इन नियुक्तियों पर है तथा वे इसकी चर्चा भी गलियों में, गोष्ठियों में चल रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने प्रभारी मंत्री बनने पर लालचंद कटारिया को दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कैबिनेट मंत्री रामलाल जाट को दी गोदारा ने बधाई।