






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसंबर 2021। क्षेत्र में आज शाम हल्की बरसात ने ठंड में काफी ईजाफा कर दिया है और ग्रामीण इलाकों में भी बादलों की आवाजाही दिन भर रही। बता देवें चुरू, बीकानेर, नागौर व श्रीडूंगरगढ़ के क्षेत्रों में मौसम विभाग ने आज खंड बरसात की संभावना जताई थी। श्रीडूंगरगढ़ के सभी गावों में आज बादल छाए रहें व शाम को कहीं कहीं नम हवाओं ने हल्की बरसात भी की है। बरसात से सर्दी का एहसास बढ़ गया है और मोहल्लों में “पाटे की हथाई” करने वालों ने अलाव जला लिए है। वे तप करते हुए अब कस्बे सहित देश दुनिया की चर्चा करने में देर रात तक व्यस्त रहते है। खेतों में किसान गेहूं की बुवाई के लिए तैयारी कर रहें है परन्तु डीएपी नहीं मिलने के कारण बिजाई में देरी हो रही है। किसान परिवारों के खानपान में बदलाव आ गया है और वे सर्दी में नए बाजरे के साथ घी व चटनी, कड़ी से सर्दी से लड़ने की तैयारी कर रहें है। घरों में भी खानपान बदल गया है व गर्म खाने की डिमांड बढ़ गई।





